Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Tuesday, November 17, 2009 07:07 [IST]  

danik bhaskarनहीं थम रहा सिलसिला

Bhaskar News

panipatपानीपत. दो दिन राहत मिलने के बाद सोमवार को फिर से स्वाइन फ्लू के पाजिटिव मरीज मिलने का सिलसिला शुरू हो गया। इससे लोगों में फिर से दहशत कायम हो गई है। सोमवार को भी स्वाइन की जांच के लिए लोग सिविल अस्पताल आते रहे। गंभीर लक्षण दिखने पर डाक्टरों ने नौ संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए।



जांच के लिए इन सैंपल को दिल्ली भेज दिया गया है। इनकी रिपोर्ट दो दिन के बाद आएगी। डाक्टरों ने बताया कि जिन लोगों की पाजिटिव रिपोर्ट आई वह स्वाइन फ्लू के मरीज के संपर्क में आए थे। इसलिए उनमें स्वाइन के वायरस पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू से बचने का एक ही तरीका है जो पाजिटिव है उससे जितना हो सके दूर रहें। तभी इससे छुटकारा मिल पाएगा।



सोर्श का अब तक पता नहीं



शहर में स्वाइन फ्लू का वायरस फैलाने वाले सोर्श का अब तक पता नहीं चल पाया है। इससे स्थिति गंभीर बनती जा रही है। ध्यान रहे कि माडल टाउन में स्वाइन फ्लू का मरीज मिलने के बाद से पूरे शहर में स्वाइन के मरीज मिल रहे हैं। डाक्टरों ने पीड़ित मासूम के परिवारों के भी सैंपल लिए और उनकी हिस्ट्री के बारे में जांचा, लेकिन फिर भी हाथ रहे। अगर उसी समय सोर्श के बारे पता चल जाता तो काफी हद तक स्वाइन फ्लू पर काबू पाया जा सकता था।



खांसी-जुकाम से पीड़ित बच्चे को स्कूल न भेजे



विशेषज्ञों ने खांसी और जुकाम से पीड़ित बच्चे को स्कूल न भेजने की सलाह दी है। उनका कहना है कि ऐसे बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता कम होती है और इनमें स्वाइन के फैलने के अधिक संभावना रहती है। इसलिए इन्हें घर में ही रखा जाए और स्वास्थ्य ठीक होने के बाद ही उन्हें भेजा जाए। उन्होंने बताया कि स्वाइन से बचने के लिए पौष्टिक आहार खाएं और भीड़-भाड़ से दूर रहें।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: