Tuesday, November 17, 2009 07:09 [IST]  

danik bhaskarमरीजों में स्वाइन फ्लू का खौफ

Bhaskar News

हनुमानगढ़. जिले में स्वाइन फ्लू का एक रोगी मिलने से सनसनी फैल गई है। प्रशासन लोगों में भय की स्थिति को दूर करने का निरंतर प्रयास कर रहा है लेकिन सर्दी, खांसी व बुखार पीड़ित मरीजों को चैन नहीं । सोमवार को भी टाउन के महात्मा गांधी स्मृति राजकीय जिला अस्पताल स्थित स्वाइन फ्लू स्क्रीनिंग सेंटर में करीब सौ मरीजों की जांच की गई।



गौरतलब है कि रविवार को रावतसर की रितिका (20) पुत्री बेगाराम को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हरकत में आए और तुरंत रितिका का उपचार शुरू करवाया। सीएमएचओ ने बताया कि रितिका का इलाज उसके घर पर ही चल रहा है।



चिकित्सकों का एक दल प्रतिदिन उसके घर पर जाकर उसकी जांच करता है। इसके अलावा उसके परिजनों को भी दवा खिलाई जा रही है। दिन भर मरीजों की भीड़ : टाउन स्थित जिला राजकीय चिकित्सालय के स्वाइन फ्लू स्क्रीनिंग सेंटर में दिन भर मरीजों की लाइन लगी रही।



फिजिशियन डॉ. राजेश कटेवा ने बताया कि स्वाइन फ्लू को लेकर लोग काफी जागरूक हो गए हैं। सोमवार को करीब सौ मरीजों की जांच की गई। इसमें से एक भी मरीज स्वाइन फ्लू का नहीं मिला। उन्होंने बताया कि जहां पहले से स्वाइन फ्लू के रोगी मिल रहे हैं वहां से आने वाले मरीजों की विशेष तौर से जांच की जा रही है। संदिग्ध रोगियों के सेंपल लिए जा रहे हैं। वैसे अभी तक हनुमानगढ़ जिले में दो लोगों के सेंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।



बाहर से आने वाले विद्यार्थियों की जांच जरूरी : लक्ष्मणगढ़ स्थित मोदी इंस्टीट्यूट व अन्य कॉलेजों से आने वाले विद्यार्थियों की जांच करवाई जा रही है। अभी तक एक दर्जन से अधिक बच्चों की प्राथमिक जांच की जा चुकी है।



सीएमएचओ डॉ. सुभाष राजपूत ने बताया कि बाहर से आने वाले छात्र-छात्राओं की जांच की जा रही है। इसके लिए अलग से चिकित्सा दल का गठन किया गया है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: