Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Tuesday, November 17, 2009 07:29 [IST]  

danik bhaskarनहीं रहेगा दमकल वाहनों का टोटा

सुखबीर मोटू

हिसार. दमकल वाहनों का टोटा अब खत्म होने वाला है। दमकल विभाग को दिसंबर में दो नई गाड़ियां मिल जाएगी। इसके अलावा दो गाड़ियां अगले साल की शुरूआत में मिल जाएंगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने विभाग को हरी झंडी देते हुए सूचित कर दिया है।



पिछले साल तक जिला दमकल कार्यालय में एक छोटी गाड़ी सहित आग बुझाने के लिए कुल छह गाड़ियां थीं। इनमें से चार गाड़ियों को कंडम होने के बावजूद रिपेयर कराकर आग बुझाने के काम में लिया जाता था। परंतु उन पर रखरखाव के बढ़ते खर्च को देखते हुए विभाग ने करीब एक साल पहले उनको नीलाम कर दिया। इस पर जिला कार्यालय में एक बड़ी व एक छोटी गाड़ी ही आग बुझाने के लिए रह गई थी।



दो साल से कर रहे थे मांग



चूंकि गाड़ियों की खस्ता हालत को देखते हुए जिला कार्यालय की ओर से बार-बार सरकार से इनके बदले नई गाड़ियों की डिमांड होती रही है। इसके बावजूद सरकार ने विभाग की इस डिमांड पर करीब दो साल तक कोई ध्यान नहीं दिया।



दूसरी ओर जिला कार्यालय कंडम गाड़ियों की



नीलामी के बाद एक साल तक दो ही गाड़ियों के सहारे जिले में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास करता रहा। इसी दौरान ऐलनाबाद स्थित फायर ब्रिगेड कार्यालय में स्टाफ का टोटा हो गया। इस कारण ऐलनाबाद की गाड़ी को हिसार शिफ्ट कर दिया, जिसके बाद जिला कार्यालय में तीन गाड़ियां हो गई।



हादसे के बाद फिर लिखा पत्र



पिछले माह जयपुर के तेल डिपो में लगी आग के बाद जिला दमकल कार्यालय की ओर से सरकार को इस बारे में फिर पत्र लिखा गया। इस पत्र के माध्यम से सरकार ने यह ध्यान दिलाया कि अगर इस तरह की घटना हिसार में हो जाए तो दमकल विभाग हाथ पर हाथ धरे रह जाएगा।



विभाग के इस पत्र पर सरकार ने अब संज्ञान ले लिया है। इसके तहत सरकार ने दिसंबर में जिला कार्यालय को दो नई गाड़ियां देने का वायदा किया है। इसके अलावा बाकी बची दो गाड़ियां अगले साल देने का दावा किया है। इस संबंध में सरकार ने जिला कार्यालय को सूचित कर दिया है।



अभी है जिले में यह हाल



इस समय जिला कार्यालय में आग बुझाने के लिए दो बड़ी व एक छोटी गाड़ी है, वहीं मार्केट कमेटी कार्यालय में एक बड़ी गाड़ी है। हांसी में दमकल विभाग की दो व एक मार्केट कमेटी की गाड़ी है। बरवाला में विभाग व मार्केट कमेटी की एक-एक गाड़ी है। दूसरी ओर आदमपुर में सिर्फ एक गाड़ी है जिसका संचालन मार्केट कमेटी से होता है।



जिले में आग बुझाने वाली कंडम हुई चार गाड़ियों को पिछले साल नीलाम कर दिया था। उसके बाद जिला कार्यालय में एक बड़ी व एक छोटी गाड़ी रह गई थीं। बाद में ऐलनाबाद में स्टाफ की कमी होने से एक गाड़ी वहां से मिल गई। अब सरकार ने भी दिसंबर में दो नई गाड़ियां देने की मंजूरी दे दी है। बाकि दो गाड़ियों के अगले साल तक मिलने की उम्मीद है। इसके बाद जिले में आग बुझाने वाली गाड़ियों की कमी नहीं रहेगी। - बलबीर सिंह, जिला फायर अधिकारी

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: