Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Tuesday, November 17, 2009 07:45 [IST]  

danik bhaskarपैट्रोल पंप लूटने वाले तीन काबू

भास्कर न्यूज

जालंधर छावनी. रामामंडी पैट्रोल पंप के कारिंदे से लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को थाना सदर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि सरगना कुलवंत सिंह उर्फ बंत भी गिरफ्त में आ चुका है, लेकिन पुलिस इसकी पुष्टि करने को तैयार नहीं है।



गिरफ्तार आरोपियों में एकता नगर निवासी विक्रमजीत सिंह, काकी पिंड निवासी गुरदीप सिंह उर्फ दीपा और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के कब्जे से लूट की राशि के चालीस हजार रुपए, मोटरसाइकिल, 3 नाट 3 पिस्तौल, चार कारतूस बरामद किए हैं।



जानकारी अनुसार विक्रमजीत सिंह आईसीआई बैक में काम करता है तथा गुरप्रीत सिंह के पिता जोगिंदर सिंह पीएपी में एएसआई तथा गुरदीप सिंह के पिता जसबीर सिंह बतौर एसआई कार्यरत हैं। एसपी सर्बजीत सिंह ने बताया कि सरगना कुलवंत की मोबाइल फोन डिटेल निकलवाने पर आरोपियों के चेहरे बेनकाब हो गए। सरगना कुलवंत को पकड़ने के लिए पुलिस की तलाश जारी है।



सूत्र बताते हैं कि बंता से पूछताछ चल रही है। उसकी पूछताछ पर दोआबा में हुई लूट की बड़ी वारदातों से तार जुड़ सकते हैं। बंता के नैटवर्क से जुड़े युवक पकड़ने के लिए पुलिस बंता को फरार बता रही है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: