Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Tuesday, November 17, 2009 07:46 [IST]  

danik bhaskarउद्योगपति को गोली मार लूटा

भास्कर न्यूज

जालंधर. जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय मार्ग स्थित राओवाली अड्डा के पास दिनदिहाड़े दो लुटेरे उद्योगपति संजीव गुप्ता को गोली मार कर उनका सोने का कड़ा लूट कर ले गए। लुटेरों ने उसके बाद शाम करीब 4 बजे पिस्तौल की नौक पर गांव लिद्दड़ा के पास भी लूटपाट की।



शक्ति नगर निवासी संजीव को नाजुक हालत में निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। एसएचओ सुखजीत सिंह का कहना था कि संजीव के होश में आने के बाद ही घटना का खुलासा होगा। संजीव गुप्ता की पठानकोट चौक के निकट जीप के पार्ट्स बनाने वाली इकाई है।



गांव राओवाली अड्डा के निकट दोपहर को गोली चलने पर लोगों ने दौड़ कर देखा कि एक व्यक्ति खून से लथपथ है और पास ही उसका बाइक पड़ा है। लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देकर उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। जानकारी अनुसार संजीव राओवाली स्थित भीम नगर में फैक्टरी बनवा रहा है।



दोपहर को जब वह बाइक पर निकला तो पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरों ने पिस्तौल निकालते हुए उसे बाइक रोकने को कहा। इतने में एक लुटेरे ने संजीव की बाइक को टक्कर मारी और उसका कड़ा छीन लिया। संजीव के विरोध जताने पर लुटेरों ने उसकी जांघ में गोली मार दी और भाग निकले। थाना मकसूदां में केस दर्ज कर लिया है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: