पुलिस ने 25 साल से फरार सात अभियुक्तों को दबोचा
बीकानेर. गजनेर थाना पुलिस ने महिला का अपहरण कर उससे मारपीट करने के मामले में करीब 25 साल से फरार सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वषर्, 1985 में गजनेर पुलिस थाने में महिला का अपहरण व मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस को इस मामले में फरार चल रहे अभियुक्तों के नागौर में होने की जानकारी मिली थी।
एएसआई महावीर स्वामी व कांस्टेबल महेन्द्र मीणा नागौर पहुंचे। वहां के सिटी कोतवाली पुलिस थाने के कांस्टेबल मेहराम को साथ लेकर सिंघानी बास में दबिश दी। पुलिस ने फरार चल रहे अभियुक्त सोहनराम उर्फ सोहनिया, सवाई, रामू, भंवरा, सुगनाराम उर्फ छगनाराम, भाणू व आईना को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों को बीकानेर लाकर न्यायालय में पेश किया जहां उनकी जमानत हो गई।










