Tuesday, November 17, 2009 07:47 [IST]  

danik bhaskarसीतापुरा व धौलपुर पुलिस दल रवाना

Bhaskar News

उदयपुर. धानमंडी इलाके में दो मंजिला भवन पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में मिलावटी घी व मसाले जब्त करने के एक सप्ताह गुजर जाने के बाद भी आरोपी नहीं पकड़े जा सके हैं। इधर, पुलिस ने इस मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए एक दल अलग—अलग घी की फर्म सीतापुरा (जयपुर) व धौलपुर भेजा है।



गौरतलब है कि धानमंडी स्थित गोदाम से सीतापुरा व धौलपुर की घी की फर्म के नाम के रैपर, खाली डिब्बे मिले हैं। इसलिए सीतापुरा (जयपुर) व धौलपुर गया पुलिस दल वहां पर घी तैयार करने वाली फर्मो से घी के नमूने लेगा। इसके अलावा फर्म के प्रतिनिधि को उदयपुर बुलाकर बयान लिए जाएंगे।



धानमंडी स्थित गोदाम से मिले इस फर्म के नाम से पैकिंग माल का मिलान किया जाएगा। इन फर्मो से घी के सेंपल लाकर व धानमंडी स्थित गोदाम से लिए गए घी के सेंपल की मिलावट की जांच की जाएगी।



घी के नमूने एफएसएल भेज कर जांच की जाएगी। इसके अलावा जयपुर में वाणिज्यिक अधिकारी से जांच कर पता लगाया जाएगा कि घी की यह फर्म रजिस्टर्ड है भी या नहीं। पुलिस सूत्रों के अनुसार अहमदाबाद के पते लिखे एक कंपनी के मसाले के रेपर भी गोदाम से मिले थे।



इस फर्म को पत्र भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है, ताकि इस मार्का का माल उदयपुर आता है या नहीं इसका पता चल सके। पुलिस जांच में आया कि धानमंडी, मेहतों का पाड़ा स्थित जिस गोदाम पर छापा मारकर मिलावटी घी व मसाले जब्त किए गए हैं, वह पांच भाइयों में भगवालाल पुत्र ख्यालीलाल साहू के हिस्से का है। इस मामले में अब तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: