Tuesday, November 17, 2009 07:49 [IST]  

danik bhaskarस्वाइन फ्लू के 3 संदिग्धों की रिपोर्ट नेगेटिव

Bhaskar News

उदयपुर. एमबी अस्पताल में गत दिनों भर्ती हुए स्वाइन फ्लू के संदिग्ध रोगियों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इनमें दो रोगी चित्तौड़ तथा एक रोगी कोटा का है। स्वाइन फ्लू विभाग के प्रभारी डॉ. ओपी मीणा ने बताया गया कि तीनों ही रोगी के शारीरिक लक्षण स्वाइन फ्लू से मिलते जुलते थे। इसमें नाक से पानी टपकना, गले में खराश, सांस लेने में तकलीफ, सर्दी जुकाम तथा खांसी थी।



अस्पताल में भर्ती करने के दौरान किए गए उपचार से तीनों ही रोगियों के स्वास्थ्य में भी सुधार हो गया है। दूसरी तरफ जांच रिपोर्ट भी नेगेटिव आने के बाद रोगियों के परिजनों ने राहत की सांस ली है। सोमवार को स्वाइन फ्लू का कोई भी संदिग्ध रोगी अस्पताल में नहीं आया।



तीन की रिपोर्ट आना शेष : एमबी अस्पताल में भर्ती तीन संदिग्ध रोगियों की रिपोर्ट आना शेष है। इनमें एक रोगी चित्तौड़, एक राजसमंद के आमेट तथा एक रोगी उदयपुर के शक्तिनगर क्षेत्र का शामिल है। डॉ. मीणा ने बताया कि जयपुर में अत्यधिक जांच नमूने होने के कारण इसमें समय लग रहा है। हालांकि अस्पताल प्रशासन नियमित रूप से जयपुर एसएमएस स्थित प्रयोगशाला से संपर्क में रहता है।



जिले में 309 रोगियों का परीक्षण हुआ : स्वाइन फ्लू की रोकथाम के चलते जिले में बनाए गए आउटडोर कक्षों में सोमवार को 309 रोगियों ने परीक्षण करवाया। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. पूनम पोसवाल ने बताया कि सोमवार को एमबी, हिरणमगरी सेटेलाइट, चांदपोल सेटेलाइट, खेरवाड़ा, सराड़ा, मावली, झाड़ोल, फलासिया तथा भींडर में बनाए गए आउटडोर कक्षों में परीक्षण हुए। डॉ. पोसवाल ने बताया कि इन आउटडोर में बैठे चिकित्सकों को निर्देशित किया गया है कि हर रोज होने वाले परीक्षणों की प्रगति रिपोर्ट विभाग को दें।




चार रोगियों में डेंगू की पुष्टि एमबी अस्पताल में सोमवार को चार रोगियों के ब्लड सीरम में आईजीएम पॉजिटिव पाए जाने पर डेंगू की पुष्टि की गई। ये रोगी कालका माता रोड़ उदयपुर, चित्रकूट नगर, पानेरियो की मादड़ी तथा कुवारिया खेड़ा गिर्वा से हैं। सभी रोगी अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती हैं।



स्वास्थ्य विभाग की डिप्टी सीएमएचओ डॉ. पूनम पोसवाल ने बताया कि सोमवार को कालका माता रोड तथा शिव चौक के एक सौ चालीस घरों में स्प्रे करवाया गया। इसके अतिरिक्त कालका माता रोड, बेकनी पुलिया तथा पानेरिया की मादड़ी के लगभग दो सौ मकानों में सर्वे किया गया, जहां से 14 ब्लड स्लाइड ली गई हैं। इसके अतिरिक्त 42 स्थानों पर टैमिफॉज, 41 स्थानों पर गंबुशिया, 24 स्थानों पर एमएलओ डाला गया।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: