अच्छी आदतें अपनाओ
अमृतसर. चिन्मय मिशन की प्रशाखा चिन्मय युवा केंद्र द्वारा युवाओं के लिए प्रतिमाह विन दी सैल्फ—विन दी वर्ल्ड सीरीज के अंतर्गत इस माह आवर हेबिट—आवर एसेइट्स शीर्षक से आचार्य निवास रेस कोर्स रोड पर वर्कशाप का आयोजन किया गया।
इसका शुभारंभ संजय महाजन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। आचार्य विनायक चैतन्य ने सभी उपस्थित युवाओं से शांति मंत्र का उच्चरण करवाकर विषय पर बताया कि हम अपना जीवन आदतों के अनुसार जीते हैं, बुद्धि के अनुसार नहीं। आचार्य जी ने अच्छी आदतों को ईश्वर का उपहार बताते हुए दस उपयोगी आदतों को बताकर उन्हें अपनाने हेतु युवाओं को प्रण कराया।
इस कार्यशाला में श्री राम आश्रम, भवंस एसएल पब्लिक, शहजादानंद कालेज, डीएवी कालेज, भवंस गांधी कंप्यूटर सैंटर, मानव पब्लिक स्कूल, बीबीके डीएवी कालेज, सेक्रेट हार्ट, स्प्रिंगडेल्स, सेंट सारंगधर आदि स्कूलों के साथ—साथ चिन्मय युवा केंद्र के कुल 60 युवाओं ने भाग लिया।










