संभाग में 35 लाख की शराब पकड़ी
उदयपुर. चंडीगढ़ से तस्करी कर गुजरात ले जाई जा रही 20 लाख की कीमत की अंग्रेजी शराब सोमवार शाम को स्पेशल टास्र्क फोर्स की टीम ने पकड़ ली। नाकाबंदी कर 680 शराब के कर्टन जब्त करने के साथ ही चालक व खलासी को भी गिरफ्तार कर लिया।
एसपी संजीव नार्जारी ने बताया कि स्पेशल टास्क फोर्स के जवानों को मुखबिर से सूचना मिली कि चंडीगढ़ से शराब से भरा ट्रक सुखेर के हाइवे से होकर गुजरने वाला है। सूचना पर स्पेशल फोर्स के थानेदार अनिल देवल, हेड कांस्टेबल इतवारी, सुखेदवसिंह, जगदीश, विक्रम सिंह,तेजसिंह व लक्ष्मणसिंह की टीम ने नाकाबंदी कर शाम पांच बजे सुखेर बाइपास पर पंजाब पासिंग की ट्रक को रोक कर तलाशी ली।
ट्रक में आगे व पीछे पशु आहार से भरे कट्टे के नीचे अंग्रेजी शराब के विभिन्न ब्रांड के भरे 680 कर्टन पाए गए। इसकी कीमत करीब बीस लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक चालक फतेहाबाद (हरियाणा) निवासी यशपाल सिंह पुत्र करनेल सिंह व खलासी दलबीर सिंह पुत्र बुद्धराम चमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ पर सामने आया कि यह शराब चंडीगढ़ से भरी गई थी जो गुजरात पहुचानी थी। उदयपुर पहुंचने पर तस्करों ने मोबाइल से संपर्क करने का कहा था।
संभाग में सबसे अधिक कार्रवाई : एसपी ने बताया कि अवैध शराब के ह्लजकारजोबार करने वाले तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत चार माह में एक करोड़ 50 लाख से अधिक शराब पकड़ी है। इस अवधि में गोगुंदा, मावली, ऋषभदेव, खेरवाड़ा, पहाड़ा, खेरोदा, सलूंबर, डबोक व प्रतापनगर में कार्रवाई के तहत 32983 बोतल अंग्रेजी शराब, 2640 बोतल बीयर पकड़ी गई। यह अभियान जारी रहेगा। बताया जा रहा कि संभाग के छह जिलों में उदयपुर जिले की पुलिस ने सबसे अधिक शराब पकड़ने की कार्रवाई की है।










