Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Tuesday, November 17, 2009 08:02 [IST]  

danik bhaskarपंजाब को स्पैशल पैकेज दिलवाएंगे

गुरमीत लूथरा

panjabअमृतसर. पंजाब राज्य उद्योग विकास निगम के नवनियुक्त चेयरमैन व शिअद बादल की दिल्ली इकाई के सीनियर उपप्रधान ओंकार सिंह थापर ने केंद्र सरकार से आतंकवाद प्रभावित प्रदेश पंजाब को स्पैशल इंड्रस्ट्रीयल पैकेज देने की मांग की है। पदभार संभालने के बाद पहली बार सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने आए थापर ने कहा कि केंद्र द्वारा पंजाब से भेदभावपूर्ण नीति अपनाने के कारण ही आज व्यापार तबाही के कगार पर है।



जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और हिमाचल को सुविधाएं और छूट की झड़ी लगाने के कारण ही व्यापारी पड़ोसी राज्यों में पलायन कर गए। उन्होंने बताया कि मार्च, 2010 को पड़ोसी राज्यों को प्रदान की गई रियायतों की अवधि समाप्त होने जा रही है। उम्मीद है कि मार्च के बाद व्यापार को प्रोत्साहन मिलेगा।



पंजाब को भी वहीं सहुलतें मिल सकेंगी जो अन्य राज्यों को मिलती रही है। थापर ने कहा कि निवेशकों को पंजाब में निवेश करने में परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम को सख्ती से लागू किया जाएगा। श्री दरबार साहिब के सूचना केंद्र में सूचना अधिकारी जसविंदर सिंह जस्सी ने उन्हें सिरोपा देकर सम्मानित किया। उनके साथ शिअद बादल की स्थानीय इकाई के सीनियर उपप्रधान उपकार सिंह संधू, अकाली नेता जगदीप सिंह रिंकू नरुला, सुमित चावला भी थे।



बादल से मुलाकात तय



थापर के सम्मान में अकाली वर्करों ने समारोह आयोजित किया गया। जगदीप सिंह रिंकू नरुला ने उन्हें सम्मानित किया। थापर ने कहा कि बटाला व छेहर्टा की तबाह हो चुकी इंडस्ट्री को पटरी पर लाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। इसके लिए नवंबर माह के अंत में उनकी सीएम बादल और सुखबीर बादल के साथ मुलाकात का समय तय है, वह ऐसे मसलों को उनके समक्ष रखेंगे।



उन्होंने नरुला और अन्य नेताओं से अपील की कि वह व्यापारियों से मुलाकात कर उन्हें बटाला और छेहर्टा इंडस्ट्री के तबाह होने के कारणों और उपायों संबंधी लिखित जानकारी मुहैया करवाएं। इस मौके पर सतबीर, सुमित,जरनैल सिंह ढोट, मधुपाल सिंह गोगा आदि मौजूद थे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: