12 संदिग्धों के नमूने लिए
Bhaskar News
कोटा. स्वाइन फ्लू के संदिग्ध रोगियों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को राजकीय एमबीएस अस्पताल के स्वाइन फ्लू आउटडोर में 12 मरीज संदिग्ध लगने पर उनके स्वाब के नमूने जांच के लिए गए।
एमबीएस अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरके आसेरी ने बताया कि सोमवार को बुखार व खांसी जुकाम से पीड़ित कई मरीज दिखाने पहुंचे। इनमें से कोर कमेटी को 12 मरीजों में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध लक्षण मिलने पर उनके स्वाब के नमूने लिए गए। इन्हें जांच के लिए भिजवाया जाएगा।
shopping










