चेतन का नया शौक
मुंबई. टीवी कलाकार चेतन हंसराज ने मुंबई की भीड़-भाड़ भरी जिंदगी से दूर अपने लिए पुणो के पास एक एकड़ खेतिहर जमीन खरीदी है। वह जल्द ही वहां फूलों की खेती शुरू करने वाले हैं। वैसे यह चेतन का पुराना सपना रहा है, जिसे अब वह किसी अच्छे से नाम के साथ अपने दोस्त के साथ शुरू करने वाले हैं। चेतन का मन तो आगे चलकर मशरूम फार्मिग करने का भी है। रियलिटी शो ‘इस जंगल से मुझे बचाओ’ के प्रतिभागी रहने के बाद उन्हें लगता है कि उन्होंने इतना पैसा कमा लिया है कि दो महीने बगैर काम किए सुकून से रहा जा सकता है।










