Tuesday, November 17, 2009 08:58 [IST]  

danik bhaskarशिक्षक के घर दिनदहाड़े चोरी

Bhaskar News

उज्‍जैन. सेठीनगर में सोमवार को दिनदहाड़े चोरी हुई। एक शिक्षक के घर से बदमाश करीब 2.70 लाख रुपए से भरा बैग लेकर भाग निकले। वारदात के दौरान परिजन घर में मौजूद थे।
सेठीनगर (बैंक ऑफ इंडिया के सामने) निवासी डॉ.विजय कुमार मिश्रा नूतन माध्यमिक स्कूल शास्त्रीनगर में शिक्षक हैं। सोमवार शाम करीब ३.४५ बजे वह घर मंे पुत्र आदित्य (१८) के लिए चाय बना रहे थे।



तभी किसी ने पहली मंजिल के कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और पिछले दरवाजे को बंद कर भाग निकले। इस दौरान डॉ.मिश्रा व पुत्र पहली मंजिल पर और बहन प्रतीक्षा मिश्रा, पुत्री नेहल (४) व पुत्र धनंजय (२) नीचे के कमरे में थे। उनकी पत्नी निशा शर्मा स्कूल गई थीं।



शोर मचाने पर निर्माणाधीन मकान के चौकीदार ने दरवाजा खोला। डॉ.मिश्रा ने हाल मंे देखा तो पलंग पेटी खुली थी और सामान बिखरा था। उसमे २.७क् लाख रुपए से भरा बैग भी गायब था। साथ ही बदमाश पेंट की जेब से १५ सौ रुपए व चप्पल भी ले गए। उन्होंने वारदात की सूचना माधवनगर थाने पर दी। एएसपी चेत्रा एन. व अन्य अधिकारियांे ने घटनास्थल देखा। टीआई के.के.उपाध्याय ने बताया मामला जांच में है।



कर्ज चुकाने के लिए लिया था लोन: डॉ.मिश्रा ने पिता शिवकुमार मिश्रा व मां शकुंतला मिश्रा के उपचार के लिए रिश्तेदारों से कर्ज लिया था। कुछ माह बाद दोनों का देहांत हो गया था। उनके पिता डीएसपी थे और बाद मंे रेलवे की विजिलेंस सेवा में चले गए थे। रिश्तेदारों से लिए कर्ज को चुकाने के लिए डॉ.मिश्रा ने धनतेरस के पूर्व इलाहाबाद बैंक से तीन लाख रुपए का लोन लिया था। 2.70 लाख की राशि उन्होंने घर मंे रखी थी।



शैली पहुंची कोठी रोड: फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व डॉग शैली घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर फिंगर प्रिंट नहीं मिले लेकिन घटनास्थल से शैली सेठीनगर से होते हुए कोठीरोड (कालिदास अकादमी) तक पहुंची थी। बाद में बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: