Tuesday, November 17, 2009 09:05 [IST]  

danik bhaskar17 को नोटिस, एक का वेतन काटा

Bhaskar News

उज्जैन. हाईस्कूल और हायरसेकंडरी का परीक्षा परिणाम सुधारने की कवायद शुरू हो गई है। इस सिलसिले में संयुक्त संचालक लोक शिक्षण उज्जैन संभाग ने सोमवार को उज्जैन जिले के प्राचार्यो की बैठक ली और परिणाम सुधारने के लिए तय फार्मेट के तहत की गई कार्रवाई की समीक्षा की।



समीक्षा के दौरान 17 प्राचार्यो को नोटिस थमाए तो 25 को चेतावनी दी गई है। एक प्राचार्य का वेतन काटने का निर्देश दिया है। सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सभागृह में संयुक्त संचालक लोक शिक्षण उज्जैन संभाग ओएल मंडलोई ने दिनभर हाईस्कूल और हायर सेकंडरी का परिणाम सुधारने के लिए की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की। दोपहर करीब १२ बजे से शुरू हुआ सिलसिला शाम 5 बजे तक चला।



समीक्षा में सभी प्राचार्यो को सख्त हिदायत दी गई कि हर हाल में परिणाम सुधारना है। इसके लिए जो कमियां हैं, उन्हें सुधारा जाए। बैठक में जिले के सभी स्कूलों के प्राचार्य व प्राचार्य की अनुपस्थिति में प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी प्राचार्यो से पूछा गया कि परीक्षा परिणाम की वर्तमान स्थिति क्या है, कम होने पर सवाल-जवाब भी किए गए।



श्री मंडलोई के मुताबिक सत्र की शुरुआत के बाद सभी प्राचार्यो को फार्मेट दिया गया था। इसी के तहत कार्य होना था। फार्मेट का विश्लेषण करने पर पाया कि कई प्राचार्य इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इसके चलते उन्हें नोटिस थमाए गए। साथ ही चेतावनी भी दी गई कि वे सुधार कर लें। आठ प्राचार्यो के खिलाफ विभागीय जांच भी प्रस्तावित की गई है। बैठक में संभागीय शैक्षिक समन्वयक डॉ. आर.पी. गुप्त, सहायक संचालक संभागीय शिक्षा एससी पंचोली, जिला योजना अधिकारी जिला शिक्षा एनएस सोलंकी भी मौजूद थे।



एक-एक प्राचार्य से बात: समीक्षा बैठक में हर एक प्राचार्य से सीधा संवाद किया गया। प्राचार्यो से इस दौरान पूछा गया कि उन्हें क्या समस्या आ रही है और परिणाम सुधारने के लिए उनकी क्या आवश्यकताएं हैं। जिन स्थानों पर शिक्षकों की कमी है, वहां इसकी पूर्ति के निर्देश भी दिए गए।



100 से अधिक को नोटिस प्राचार्यो से सीधा संवाद कार्यक्रम के दूसरे चरण में फार्मेट के तहत कार्य की समीक्षा की जा रही है। इसके तहत शाजापुर और देवास में यह समीक्षा बैठक हो चुकी है। शाजापुर में सबसे अधिक ५१ प्राचार्यो को बैठक के दौरान ही नोटिस दिए गए। देवास में ४६ प्राचार्यो को शोकॉज जारी किया है। अगली बैठक मंदसौर में होना है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: