Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Tuesday, November 17, 2009 09:02 [IST]  

danik bhaskarरियलिटी शो में नताशा

Bhaskar.com

मुंबई. वर्ष 2006 में मिस इंडिया-वर्ल्ड का खिताब हासिल करने वाली नताशा सूरी ने दूसरी सुंदरियों की तर्ज पर अब तक बॉलीवुड में आने का रास्ता नहीं अपनाया है। दरअसल नताशा किसी दोयम दर्जे के किरदार के साथ रुपहले परदे पर एंट्री नहीं करना चाहतीं। नताशा का कहना है, ‘अब तक जिन किरदारों के प्रस्ताव मेरे पास आए, मुझे उनमें कोई दम नजर नहीं आया। फिल्मों में दूसरी या तीसरी लीड बनने के बजाए मुझे रैंप पर मॉडलिंग करना ही बेहतर लगा।’ वैसे नताशा जल्द ही एक रियलिटी शो में जरूर नजर आने वाली हैं। सूत्रों का कहना है कि नताशा और शो के प्रोड्यूसर्स के बीच बातचीत अंतिम दौर में है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: