Tuesday, November 17, 2009 09:23 [IST]  

danik bhaskarसोनी मामले में सुराग पुलिस के हाथ में

Bhaskar News

रतलाम. करीब 10 माह पूर्व बहुचर्चित सोना व्यापारी हत्याकांड का महत्वपूर्ण सुराग पुलिस के हाथ लगा है जिसके माध्यम से पुलिस मुख्य आरोपी व किसने षड्यंत्र रचा था इसकी पड़ताल में जुटी है। सोमवार को पुलिस का दल एक व्यक्ति को लेकर गोपाल गोशाला कॉलोनी सहित सोना व्यापारी सत्यनारायण सोनी के मकान पर पहुंचा और करीब आधा घंटे तक व्यक्ति के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई।



24 जनवरी 2009 को आरोपियों ने सराफा व्यापारी सत्यनारायण सोनी पर हमला कर सोना व नकदी लेकर भाग गए थे। सराफा व्यापारियों ने आक्रोशित होकर प्रदर्शन किया था और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान व तत्कालीन गृहमंत्री जगदीश देवड़ा से पुलिस की लचर व्यवस्था की शिकायत की थी। पुलिस महकमे की आपसी खींचतान के चलते ठंडे बस्ते में गया मामला सुराग मिलते ही अचानक सुर्खियों में आया।



जेल में भी संदिग्धों से हुई पूछताछ- हत्याकांड की फाइल की जांच पांच दिन पहले एसपी वेदप्रकाश शर्मा ने व्यापारी के घर पहुंच परिजन से मिलकर की थी। इसके बाद एसपी ने जिला जेल पहुंचकर विचाराधीन बंदियों से इस मामले में पूछताछ की और बाद में सीएसपी ओ.पी. धाकड़, डीएसपी महेंद्र तारणोकर ने भी जिला जेल पहुंच संबंधी संदिग्ध विचाराधीन बंदियों से पूछताछ की और कुछ अहम सुराग जुटाए थे।



बहादुर बेटी ने की युवक की शिनाख्ती- एसपी वेदप्रकाश शर्मा ने रविवार को सीएसपी ओ.पी. धाकड़ के कार्यालय पहुंच श्री सोनी के हत्यारों का पीछा करने वाली बेटी नेहा सोनी से भेंट कर चर्चा की थी। सुश्री सोनी के सामने वारदात में शामिल एक युवक को शिनाख्ती के लिए पेश किया गया था। इसके अलावा संदिग्ध युवक, एसपी व सुश्री नेहा ने कई अन्य बिंदुओं पर चर्चा की थी।



मुख्य आरोपी के लिए बिछा रहे हैं जाल- श्री सोनी की हत्या कर लूट की वारदात को अंजाम देने में तीन आरोपियों का हाथ होने की जानकारी मिली है। इसमें से दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं लेकिन मुख्य आरोपी अब तक पुलिस के चंगुल से दूर है। इसके लिए पुलिस ने गुजरात व राजस्थान सहित आस-पास के क्षेत्रों में मुखबिर तंत्र मजबूत कर वहां तक पहुंचने के लिए जाल बिछाया है और जल्द ही मुख्य आरोपी को दबोच इसके पीछे की कहानी का पर्दाफाश करेगी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: