Tuesday, November 17, 2009 12:13 [IST]  

danik bhaskarफाइनल से पहले ही हारे फेल्प्स

Agency

michael phelpsबर्लिन. माइकल फेल्प्स और वर्ल्ड चैंपियन पॉल बिएडेरमैन के बीच वर्ल्डकप तैराकी के मुकाबले की चर्चा काफी दिनों से चल रही थी, लेकिन दर्शकों को इससे वंचित ही रहना पड़ा।



फेल्प्स 200 मीटर फ्री स्टाइल के फाइनल में ही जगह नहीं बना सके, जिससे उनका बिएडेरमैन से मुकाबला नहीं हो पाया। जर्मनी के बिएडेरमैन ने एक मिनट 39.37 सैकंड का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता।



पिछले दिनों स्टॉकहोम में हुई शॉर्ट कोर्स तैराकी चैंपियनशिप में भी फ्लॉप रहे फेल्प्स ने एक बार फिर हाईटैक स्विम सूट नहीं पहना और वे क्वालिफाइंग में 12वें नंबर पर रहे।



जीत के बाद बिएडेरमैन ने कहा कि फाइनल में फेल्प्स से मुकाबला नहीं हो पाने से मैं काफी निराश हूं। यदि ऐसा होता, तो सभी को रोमांचक मुकाबला देखने को मिलता। मुझे खुशी है कि 200 मी. फ्री स्टाइल को 100 सैकंड से कम समय में पूरी करने वाला मैं पहला तैराक हूं।



फेल्प्स ने फ्री स्टाइल से पहले 200 मी. मैडले में भी सामान्य स्विम सूट पहनकर भाग लिया था, लेकिन वे रजत पदक ही जीत सके थे। दो दिन में बने 16 वर्ल्ड रिकॉर्ड टूर्नामेंट के दो दिन के मुकाबलों में 16 वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गए हैं, जो अपने आप में रिकॉर्ड है।



पहले दिन छह नए रिकॉर्ड बने, जबकि दूसरे व अंतिम दिन रविवार को 10 नए रिकॉर्ड दर्ज हुए। विश्व तैराकी की सर्वोच्च संस्था फीना ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि वर्ल्डकप के इतिहास में इससे पहले एक टूर्नामेंट में इतने वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं बने।



हर साल पांच वर्ल्डकप होते हैं और इस साल के चार टूर्नामेंटों में कुल 34 रिकॉर्ड टूटे हैं। पांचवां व अंतिम वर्ल्डकप 21 व 22 नवंबर को सिंगापुर में होगा।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: