टिर्की का वर्ल्डकप में खेलना संदिग्ध
नई दिल्ली. ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह की गैर मौजूदगी में कमजोर पड़ी भारतीय हॉकी टीम के सबसे अनुभवी डिफेंडर दिलीप टिर्की का भी फरवरी-मार्च में होने वाले वर्ल्डकप में खेलना संदिग्ध नजर आ रहा है।
हालांकि टिर्की ने भारत में ही होने वाले इस टूर्नामेंट में खेलने की उम्मीद जताई है। मुख्य कोच जोस ब्रासा ने रविवार को घोषणा की थी कि संदीप वर्ल्डकप में नहीं खेल पाएंगे। वहीं टिर्की दाहिनी एडी में चोट के कारण पिछले छह महीने से हॉकी से दूर हैं।
टिर्की ने कहा कि मैं 100 फीसदी फिट होने पर ही वर्ल्डकप में खेलूंगा। मैंने जोगिंग शुरू कर दी है और जनवरी में ही हॉकी स्टिक उठा पाऊंगा।










