साझेदारी की प्रकिया निष्पक्ष होगी
नईदिल्ली. आयोजन समिति ने आज भरोसा दिलाया कि अगले वर्ष अक्टूबर में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के ब्रांड साझीदारों की बोली प्रक्रिया निष्पक्ष होगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी ने कहा बोली की प्रक्रिया में पूरी तरह निष्पक्षता बरती जाएगी।
हमने इसके मूल्यांकन के लिए शर्ते तैयार कर ली हैं और इसमें हर तरह की पारदíशता बरती गई है। कलमाड़ी ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में साझीदार बनने के लिए तीन सौ से अधिक कंपनियों ने रूचि दिखाई है।
आयोजन समिति को इससे राजस्व का एक बड़ा भाग प्राप्त होगा। इसके अलावा टिकटों की ब्रिकी, स्पांसरशिप और प्रसारण अधिकार से भी आयोजन समिति को मोटी कमाई होने की उम्मीद है।










