उमा खुश, क्योंकि कल्याण लौटे पुराने मुद्दे पर
लखनऊ
भारतीय जनशक्ति पार्टी अध्यक्ष और मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्नी उमा भारती ने कल्याण सिंह के राम जन्मभूमि मुद्दे पर लौटने पर खुशी जाहिर की है। भारती ने लखनऊ में पत्नकारों से कहा कि श्री सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्नी राम जन्मभूमि की वजह से ही बने थे। इसलिए उन्हें सदैव इसी मुद्दे पर ही रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि श्री सिंह ने अपनी गलती महसूस की और दोबारा राज जन्मभूमि मुद्दे पर वापस लौट आये हैं। उत्तर प्रदेश में अवसरवादी राजनीति की शुरुआत के लिए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को जिम्मेदार ठहराते हुए सुश्री भारती ने कहा कि अब यदि श्री कल्याण सिंह राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनवाने के लिए ठोस लाइन पकड़ते हैं तो उन्हें और खुशी होगी।










