Wednesday, Nov 18th, 2009, 12:56 am [IST]  

danik bhaskarभाजपा से करीब रहना चाहती हूं: उमा

Agency

लखनऊ. भारतीय जनशक्ति पार्टी अध्यक्ष और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा है कि वह भारतीय भाजपा में शामिल तो नहीं होंगी, लेकिन उससे नजदीकियां बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) का हिस्सा बनना चाहती हैं।



सुश्री भारती ने मंगलवार को यहां पत्रकारों से कहा कि वह भाजपा में शामिल तो नहीं होंगी, लेकिन चाहती हैं कि उससे उनकी दूरी भी न रहे इसीलिए राजग में शामिल होना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने राजग संयोजक शरद यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर भाजश की पैठ बनाने के लिए राजग में शामिल होना जरूरी है।



उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण, सेज जैसे मुद्दों पर वह भाजपा से अलग राय रखती हैं। सुश्री उमा भारती ने कल्याण ¨सह के राम जन्मभूमि मुद्दे पर लौटने के लिए खुशी जाहिर की और कहा कि कल्याण ¨सह राम जन्मभूमि की वजह से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। इसलिए उन्हें सदैव इसी मुद्दे पर अडिग रहना चाहिए।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: