Wednesday, Nov 18th, 2009, 1:36 am [IST]  

danik bhaskarखली छोड़ सकते हैं रेसलिंग

Bhaskar News

शिमला. ‘दि ग्रेट खली’ आने वाले तीन साल बाद प्रोफेशनल रेसलिंग को अलविदा कह घर वापसी कर सकते हैं। शिमला में आयोजित अपने स्वागत समारोह से पहले खली ने कहा कि रेसलिंग छोड़कर वे फिल्मों में काम पर ज्यादा ध्यान देंगे।



उन्होंने कहा कि वे पहले पंजाब पुलिस में कार्यरत थे। उसके बाद उन्होंने कुश्ती की ट्रेनिंग ली और बाद में प्रोफेशनल रेसलिंग की ट्रेनिंग लेकर डब्ल्यूडब्ल्यूई में किस्मत आजमाई और नाम कमाया। हिमाचलवासियों ने उन्हें भरपूर प्यार और इज्जत दी है जिसके लिए वे सदा आभारी रहेंगे।



उन्होंने कहा कि वह प्रदेश के लोगों की इच्छाओं पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। राजनीति में आने का अभी फिलहाल कोई विचार नहीं है। उनके पास कई पार्टियों के ऑफर हैं। उन्होंने कहा कि जब उन्हें लगेगा कि राजनीति में आने का यह सही समय है तो वे जरूर राजनीति में आएंगे। खली ने कहा कि आने वाले समय में उनकी बॉलीवुड और हॉलीवुड की तीन फिल्में आ रही हैं। इनमें कुश्ती, रामा दि सेवियर्स और ट्री ऑफ लाइफ शमिल हैं। अभी भी कई और फिल्मों के ऑफर उनके पास हैं। रेसलिंग छोड़ने के बाद वे फिल्मों की ओर ज्यादा ध्यान देंगे।



रेसलिंग में सब नकली नहीं



खली ने कहा कि प्रोफेशनल रेसलिंग में सबकुछ नकली या पहले से तय नहीं होता। इसमें कई चीजें ऐसी होती हैं जो सामान्य होती हैं। जो भी मारपीट होती है वह सही होती है। अगर इसमें अगर सब नकली हो तो सभी लोग डब्ल्यूडब्ल्यूई में ही चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि अपने लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत करने से ही सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि कुछ चीजें पहले से तय होती हैं, लेकिन सब नकली नहीं होता।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: