Wednesday, Nov 18th, 2009, 1:38 am [IST]  

danik bhaskarवैज्ञानिक बलि प्रकरणः रक्षा मंत्रालय की टीम ने की पूछताछ

Bhaskar News

ग्वालियर. रक्षा विहार कालोनी में जूनियर वैज्ञानिक डॉ. सुशील कुमार शर्मा की बलि के पAयास मामले में रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने यहां आकर कई लोगों से पूछताछ की।



जानकारी के अनुसार, विगत सप्ताहांत रक्षा अनुसंधान एवं विकास स्थापना (डीआरडीई) पहुंचे रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने घटना की जांच की। अधिकारियों ने स्थानीय जांच समिति के सदस्यों से मामले की जानकारी ली। इस समिति का गठन डीआरडीई निदेशक ने किया था और इसे 28 अक्टूबर तक जांच पूरी कर रिपोर्ट देने को कहा था।



अधिकारियों ने घटना के दौरान कालोनी में मौजूद रहे सुरक्षा अधिकारी व गार्डो से पूछताछ की। अधिकारी आरोपी वैज्ञानिक डॉ. एम कॉमेश्वर राव के उन पड़ोसियों से भी मिले, जिनके यहां डॉ. कामेश्वर से झगड़ा होने के बाद उनकी पत्नी ने शरण ली थी।



डॉ. कामेश्वर स्थानीय जांच समिति के सामने अभी तक पेश नहीं हुए हैं, वह आंध्र प्रदेश स्थित अपने पैतृक निवास गए हुए हैं। उनकी मानसिक दशा अच्छी नहीं बताई गई है जबकि पत्नी को दिल्ली में बुलाकर पूछताछ की जा चुकी है। पुलिस जांच भी अभी तक पूरी नहीं हो सकी है।



उल्लेखनीय है कि जूनियर वैज्ञानिक डॉ. सुशील की बलि देने के प्रयास की घटना डॉ. कामेश्वर राव के रक्षा विहार स्थित आवास पर 6-7 अक्टूबर की रात में हुई थी। डॉ. शर्मा ने डॉ. कामेश्वर पर आरोप लगाया था कि वह तंत्र-मंत्र कर उनकी बलि चढ़ाना चाहते थे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: