Wednesday, Nov 18th, 2009, 1:43 am [IST]  

danik bhaskarडीएससी जवान रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब

Bhaskar News

नादौन. चठियार के डीएससी जवान हंसराज रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब हो गए हैं। वह एक अक्टूबर को घर से ड्यूटी के लिए झांसी रवाना हुए थे। उसके बाद उनका कोई अता-पता नहीं चला। हंसराज भारतीय सेना से रिटायर होने के बाद डीएससी में भर्ती हुए थे।



वहां भी उनकी करीब 14 साल सर्विस हो गई है। अभी वह डिब्रूगढ़ में तैनात थे। वहां से उनका तबादला झांसी कर दिया गया। वह ज्वाइनिंग लीव के दौरान 16 सितंबर को घर आए थे। इस दौरान वह घर में बीमार हो गए। उन्होंने इस बारे में डीएससी यूनिट झांसी को तार भेज कर सूचित किया था। स्वस्थ्य होने पर 1 अक्टूबर को झांसी रवाना हुए थे।



उसके बाद झांसी से 13 अक्टूबर को फोन आया था। फोन पर डीएससी के अधिकारियों ने हंसराज के देर से आने के कारणों की पूछताछ की, लेकिन उसके बाद हंसराज का कोई फोन नहीं आया। हंसराज के रिश्तेदार रणजीत सिंह ने झांसी जाकर जानकारी ली तो उन्होंने कहा कि वह यहां नहीं पहुंचे। परिजनों ने पुलिस में शिकायत कर मुख्यमंत्री से उन्हें तलाशने की मांग की है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: