Wednesday, Nov 18th, 2009, 1:50 am [IST]  

danik bhaskarदुश्मनों ने मिलकर कराई थी श्याम पाल की हत्या

Bhaskar News

ग्वालियर. पिंटों पार्क क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस को फिलहाल सुराग मिल गया है। पुलिस उन युवकों को तलाश रही है जिनकी श्याम पाल ने कुछ दिनों पहले पिटाई कर दी थी। इन युवकों तथा श्याम पाल के एक अन्य दुश्मन ने मिलकर सुपारी देकर हत्या कराई थी। पिण्टो पार्क क्षेत्र में डॉ. गीता अवस्थी व प्रॉपटी डीलर श्याम पाल की हत्या का सुराग ढूंढ रही पुलिस को दिशा मिल गई है।



पुलिस पार्टियां फरार संदेही युवकों की तलाश में आगरा, इटावा व भिण्ड भेजी गई हैं। बताया गया है कि हत्या करने वाले युवकों की श्याम पाल ने कुछ माह पहले डॉ. गीता अवस्थी की शिकायत पर पिटाई कर दी थी।



इसके बाद से ये युवक श्याम पाल को सबक सिखाना चाहते थे। युवकों की मंशा श्याम पाल के एक अन्य दुश्मन को पता लगी तब उसने इन युवकों से सम्पर्क कर श्याम पाल की हत्या की सुपारी दे दी। ये युवक घटना के बाद से ही गायब हैं। इनपर पूर्व में भी अपराधिक पAकरण दर्ज हो चुके हैं।



उधर श्याम पाल के पहले से चले आ रहे दुश्मन भी फरार चल रहे हैं। पुलिस श्याम पाल के जमीन सौदों को भी टटोल रही है, लेकिन अब तक कोई विवाद का मामला नहीं मिला है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: