बैंक से निकले थे नकली नोट
ग्वालियर. मछली कारोबार करने वाले झांसी के ठेकेदार को नकली नोट बैंक से निकाली रकम में मिले थे। यह रकम झांसी की स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया की शाखा से निकाली गई थी।
पुलिस ने नकली नोट कांड में पकड़े झांसी के ठेकेदार मोहम्मद कय्यूम को पूछताछ के लिए 19 नवंबर तक रिमांड पर ले लिया है। पड़ाव थाना पAभारी परमाल सिंह तोमर ने बताया कि झांसी के मछली ठेकेदार मोहम्मद कय्यूम को मंगलवार को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर ले लिया।
उसने पूछताछ में बताया कि स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया की झांसी शाखा से 4.30 लाख रुपए उसने निकाले थे, इसी रकम में 38 हजार रुपए भी थे,जो नकली थे। इसमें 500 के दो नकली नोट बालकिशन बाथम ने मिलाए थे।
कय्यूम के यहां काम करता है : पड़ाव स्थित आईसीआईसीआई बैंक शाखा पर नकली नोट जमा कराने के मामले में पुलिस ने फरार ठेकेदार कय्यूम व रोमी सरदार को आजादनगर से सोमवार की रात गिरफ्तार किया था।
बालकिशन ने बैंक में जमा कराए थे नोट
नौ नवंबर की शाम को आईसीआईसीआई बैंक पड़ाव में बालकिशन बाथम निवासी लधेड़ी ने 39 हजार रुपए के नकली नोट जमा कराने की कोशिश की थी। बालकिशन ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसे 38 हजार रुपए के नकली नोट दो ठेकेदारों ने दिए हैं। इनमें रोमी सरदार ग्वालियर व कय्यूम झांसी का निवासी है।
बालकिशन ने पुलिस को बताया कि वह आन्धA पAदेश से मछली मंगाता है और ग्वालियर व आस-पास के क्षेत्र में मछलियों की सप्लाई करता है। उसने बताया कि 500 के दो नोट उसके पास थे उन्हें मिला कर वह दो-तीन दिन की वसूली कुल एक लाख रुपए बैंक में जमा कराने पहुंचा था।










