Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Wednesday, Nov 18th, 2009, 1:57 am [IST]  

danik bhaskarशातिर बदमाश को फौजियों ने धरा

Bhaskar News

अम्बाला. निकलसन रोड पर एसबीआई बैंक के एटीएम से कैश निकाल रहे फौजी को चालाकी से दूसरे एटीएम पर भेजकर नटवरलाल फौजी का 15 हजार कैश लेकर भागने लगे। तुरंत फौजी ने बदमाश की चालाकी को पकड़ा तो उसने शोर मचा दिया।



फिर क्या, बाहर सड़क पर अन्य फौजी खड़े थे जिन्होंने भरी निकलसन रोड पर दौड़-दौड़ कर बदमाश को काबू किया। उसके कब्जे से 15 हजार कैश भी बरामद कर लिया गया। मामला अपराधिक होने के कारण फौजियों ने बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया था।



अम्बाला स्थित यूनिट में तैनात एक फौजी सुबह निकलसन रोड पर स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा से कैश निकालने के लिए पहुंचा। उसके साथ कुछ अन्य फौजी भी थे जोकि बाहर सड़क पर खड़े थे। फौजी एटीएम पर गया और उसने अपना एटीएम कार्ड मशीन में डाला।



उसने पिन कोड भी दबा दिया, इतने में शातिर युवक आया जिसने फौजी को कहा कि इस एटीएम में कैश खत्म है साथ वाले एटीएम से कैश निकाल लो। युवक की बात सच मानकर फौजी जैसे ही साथ लगे दूसरे एटीएम पर गया तो इतने में पहले एटीएम में 15 हजार राशि भरकर शातिर युवक ने यह राशि निकाल ली।



वह तुरंत वहां से भागने लगा, मगर फौजी ने उसे भागते हुए देख कर शोर मचा दिया। बाहर खड़े फौजियों ने उसे पकड़ लिया जिसके बाद उसकी खूब धुनाई की गई। पूछताछ की गई तो बदमाश ने अपना नाम अनिल डोकी उर्फ सोनू बताया।



वह बहादुरगढ़ के नजदीक गांव मानडोकी का रहने वाला है। उधर शाम को सेना ने बदमाश को डिटेक्टिव स्टाफ के हवाले कर दिया जहां रात तक उससे पूछताछ चल रही थी। पुलिस को उम्मीद है कि इस आरोपी के पकड़ने जाने से और कई घटनाओं से पर्दा उठेगा।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: