Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Wednesday, Nov 18th, 2009, 2:01 am [IST]  

danik bhaskar...आ गई निंदिया, हो गई टक्कर

Bhaskar News

अम्बाला सिटी. अम्बाला-हिसार पुल पर कार चलाते समय एडवोकेट को नींद की झपकी आ गई। जिसके बाद एडवोकेट ने एक के बाद एक तीन लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। जिसमें एक एडवोकेट भी शामिल है।



जिसे प्राथमिक उपचार के लिए सिटी सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को इस हादसे की सूचना नहीं दी गई है। हादसे में घायल एडवोकेट सुभाष दुखेड़ी ने बताया कि मंगलवार को वह कोर्ट से अपना काम समाप्त कर अपनी मोटरसाइकिल से अग्रसेन चौक की तरफ जा रहे थे।



जिसके लिए वह कंचघर से होते हुए अम्बाला-हिसार पुल पर पहुंचे। अभी वह पुल पर चढ़ने के लिए मोड़ काट ही रहे थे कि अन्य एडवोकेट एसके जैन की कार तेज रफ्तार के साथ पुल से कंचघर की तरफ मुड़ी और उनके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।



हादसा इतना जबरदस्त था कि उनका मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही उनके पांव में भी चोट पहुंची। घायल एडवोकेट ने बताया कि जिस कार ने उन्हें टक्कर मारी। जिन्होंने उनके मोटरसाइकिल को टक्कर मारने से पहले पुल से गुजर रहे दो अन्य लोगों को कार से टक्कर मार दी।



एडवोकेट ने हादसे का कारण बताते हुए कहा कि उन्हें नींद की झपकी आ गई थी। जिस कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल घायल एडवोकेट को सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: