Wednesday, Nov 18th, 2009, 3:01 am [IST]  

danik bhaskarअवैध कॉलोनाइजरों पर गिरेगी गाज

Bhaskar News

सागर. ग्राम पंचायत और नगर निगम सीमा क्षेत्र में ऐसी कई कॉलोनियां हैं जिनका पंजीयन टाउन एंड कंट्री प्लान कार्यालय और नगर निगम कार्यालय में नहीं है। प्रशासन से इन कॉलोनियों को अवैध मानते हुए कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। नगर तथा पंचायत क्षेत्र में ऐसी 11 कॉलोनियों के नाम उजागर हुए हैं।



संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश ने तहसीलदार को अवैध कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पत्र भेजा है। ग्राम पंचायत क्षेत्र में कॉलोनी का निर्माण कब हो जाता है इसकी जानकारी प्रशासन को नहीं रहती है। खेत की जमीन का डायवर्सन किए बिना प्लाट में तब्दील कर दिया जाता है।



यह प्लाट कॉलोनाइजर लोगों को सड़क, बिजली, पानी और बगीचा बनाने के प्रलोभन देकर बेच देते हैं। लोग कॉलोनी में स्वच्छ वातावरण और सुविधाएं मिलने की उम्मीद में मकान तो बना लेते हैं, लेकिन कॉलोनाइजर द्वारा उन्हें मूलभूत सुविधाएं मुहैया नहीं कराई जाती हैं।



नगर तथा ग्राम निवेश विभाग को ऐसी 11 कॉलोनी की सूची मिली है। जिसमें कॉलोनाइजर ने वहां रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। इन कॉलानियों के संचालकों को नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के संयुक्त संचालक ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस की प्रति एसडीओ और आयुक्त नगर निगम को भेजी गई है। कॉलोनाइजरों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट में चालान पेश किए गए हैं।




पटवारी सहयोग नहीं करते-अवैध कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में पटवारी सहयोग नहीं करते हैं। इस बात का उल्लेख तहसीलदार को भेजे पत्र में है इससे प्रकरण तैयार करने में देरी हो रही है। तहसीलदार से अवैध कॉलोनियों की सूची उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।



ये हैं अवैध कॉलोनी के संचालक
सुनील पिता मोहन लाल दरयानी ग्राम रजाखेड़ी खसरा नंबर 215, विनोद पिता नरेंद्र कुमार साहू ग्राम रजाखेड़ी खसरा नंबर 82-2, लक्ष्मीकांत पांडे मकरोनिया खसरा नंबर 71-2, फूलचंद चौकसे ग्राम मढ़िया कबूला खसरा नंबर 153, भैयालाल विश्वकर्मा मकरोनिया खसरा नंबर 38, सरस्वती पत्नी लक्ष्मीशंकर साहू ग्राम मढ़िया कबूला खसरा नंबर 56- 6, अवधेश तिवारी ग्राम मकरोनिया खसरा नंबर 79-10, गनेशीबाई पत्नी स्व. रामप्रसाद महाराज ग्राम वामन खेड़ी खसरा नंबर 135-5, कृष्ण मुरारी पटेल ग्राम सागर खास खसरा नंबर 469- 1 क, 469-1- , पुरूषोत्तम सेन ग्राम करीला खसरा नंबर 27-1, भानु शंकर केशरवानी ग्राम भैंसा खसरा नंबर 52-2।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: