कैप्टन बताएंगे सोनिया को साजिश करने वालों के नाम
जालंधर. लुधियाना की एक महिला की ओर से नौकरी देने के नाम पर यौन शोषण करने के आरोपों की सच्चाई का खुलासा पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सामने करेंगे। पहले ही दिन से आरोप को राजनीतिक उद्देश्य से लगाए जाने का तर्क दे रहे कैप्टन बार-बार यह दोहरा रहे हैं कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनने से रोकने के लिए ही यह आरोप लगाए गए हैं।
कैप्टन ने इसके पीछे अपनी पार्टी के नेताओं पर संदेह जाहिर किया था। उन्हें कांग्रेस के दो नेताओं पर संदेह है। दोनों नेता अकाली दल के साथ पींगे बढ़ा रहे हैं और पार्टी में कैप्टन के विरोधी माने जाते हैं।










