Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Wednesday, Nov 18th, 2009, 6:10 am [IST]  

danik bhaskarकोहरे को लेकर रेलवे सतर्क नहीं!

भास्कर न्यूज

जालंधर. कोहरे को लेकर किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए रेल विभाग सजग नहीं है। फिरोजपुर डिवीजन ने कैबिनमैनों को ट्रैक पर पटाखे रखने के लिए अनुमति अभी नहीं दी है। कोहरे में ट्रेन चालकों कैबिन दिखाई नहीं देता है, जिसके चलते उन्होंने ट्रेनों की गति कम कर दी है। ट्रैक्शन रेलवे डिपार्टमैंट (टीआरडी) ने हाईटैंशन वायर की सफाई का काम शुरू नहीं किया है।



वायर ट्रिप होने के कारण गत दिन नई दिल्ली-अमृतसर स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रैस करीब डेढ़ घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची, जबकि पिछले वर्ष विभाग के कर्मचारियों ने हाईटैंशन वायर और कोक की सफाई का काम शुरू कर दिया था।



एडीआरएम ने स्टेशन का किया निरीक्षण : फिरोजपुर डिवीजन के असिस्टेंट डिवीजनल रेलवे मैनेजर ए.एस. घेरा ने सिटी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दलबल के साथ पहले लोको शैड, डीएमयू शैड और स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीआरएम ने कमर्शियल विभाग के लेखा-जोखा फाइलों को भी चैक करवाया। वह यात्रियों की सुविधा को देखने के लिए वेटिंग हाल, रिजर्वेशन, प्लेटफार्म नंबर-1, पार्सल विभाग में भी गए।



स्वर्ण शताब्दी 4 घंटे लेट



ट्रेनों के देरी से चलने का सिलसिला जारी है, जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जालंधर से होशियारपुर जाने वाला डीएमयू को लेकर रेल प्रशासन गंभीर नहीं है। नई दिल्ली से चलकर अमृतसर का जाने वाली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रैस अपने निर्धारित समय 12 बजकर 11 मिनट से शाम करीब 4 बजे सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंची।



इसी तरह अमृतसर से चलकर नई दिल्ली को जाने वाली शताब्दी एक्सप्रैस शाम 6 बजकर 03 मिनट से रात 8 बजे पहुंची। हजरत निजामुद्दीन से चलकर अमृतसर को जाने वाली शान-ए-पंजाब एक्सप्रैस 12 बजकर 57 मिनट से एक घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची। उधर, अमृतसर से हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रैस भी शाम को स्टेशन पर देरी से पहुंची।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: