Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Wednesday, Nov 18th, 2009, 6:13 am [IST]  

danik bhaskarसफाई देख ‘मोहन’, मुलाजिमों से मिलकर ‘लाल’

भास्कर न्यूज

जालंधर. शहीद-ए-आजम भगत सिंह इंटर स्टेट बस टर्मिनल की सफाई देखकर ‘मोहन’ हुए परिवहन मंत्री मंगलवार को रोडवेज मुलाजिम नेताओं के व्यवहार देख गुस्से से ‘लाल’ नजर आए। मंत्री मास्टर मोहन लाल मंगलवार शाम अचानक बस स्टैंड पहुंच टायलेट से लेकर एसी बसों के भीतर तक जाकर सवारियों से बातचीत की।



बटाला काऊंटर पर सवारियों को बस के लिए इंतजार करते देख देर शाम बटाला के लिए दो बसें चलाने के आदेश जारी किए। मास्टर मोहन लाल ने डायरैक्टर स्टेट ट्रांसपोर्ट से संपर्क साध कर पंजाब रोडवेज जालंधर के जीएम के स्टेशन पर न होने संबंधी भी बात की। उन्होंने कहा कि शाम के बाद बस स्टैंड पर यात्रियों की सुध लेने वाला कोई नहीं था।



बहस करने लगे मुलाजिम



मास्टर मोहन लाल बस स्टैंड के अधिकारियों एवं जीएम पंजाब रोडवेज परनीत सिंह मिन्हास से जानकारी ले रहे थे तो मुलाजिम नेता उनसे सवाल-जवाब करते-करते बहस पर उतर आए। मंत्री ने कहा कि अगर वह मौके पर ही मैडीकल करवा दें तो सच्चई सामने आ जाएगी कि नेताओं ने शराब का सेवन किया हुआ है।



जानकारी अनुसार मुलाजिमों के शराबी हालत में परिवहन मंत्री से मिलने संबंधी विभागीय शिकायत रात में ही तैयार कर ली गई। मंत्री से बहस करने की शिकायत रात में ही फोन पर डायरैक्टर स्टेट ट्रांसपोर्ट के पास भी पहुंचाई गई।



रोडवेज के बेड़े में 700 बसें शामिल होंगी



परिवहन विभाग जनता को बेहतर सुविधा देने के लिए सरकार ने 725 बसें विभाग के काफिले में शामिल की हैं और 700 के करीब बसें जल्द रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी। परिवहन मंत्री मास्टर मोहन लाल ने मंगलवार को गोराया में पत्रकारों को बातचीत में कहा कि कैप्टन सरकार के समय में 162 करोड़ के घाटे में चल रहे परिवहन विभाग को बंद करने का फैसला किया था, लेकिन गठबंधन सरकार ने विभाग बंद न करने का निर्णय लिया।



परिवहन विभाग की बसें रोजाना 6 लाख सवारियों को लेकर 40 लाख किलोमीटर का सफर तय करती हैं। राज्य के 18 विभागीय बस अड्डों में से 9 का नवीनीकरण कर उन्हें शहीदों को समर्पित किया है, जिनमें एसी बस अड्डे भी शामिल हैं। सरकार ने 680 ड्राइवरों को कंपनशेट करके रखा है, जबकि 1600 ड्राइवर-कंडक्टर आऊट-सोर्सिस के माध्यम से जल्द ही कांट्रैक्ट बेसिस पर रखे जा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से भी सरकारी बसों में अनुशासन बनाने रखने की अपील की है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: