Wednesday, Nov 18th, 2009, 6:19 am [IST]  

danik bhaskarदिल्ली व उत्तराखंड को खिताब

Bhaskar News

सरदारशहर. 10 वीं अखिल भारतीय सुपर क्रिकेट प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में दिल्ली एवं महिला वर्ग में उत्तराखंड ने ट्राफी पर कब्जा जमाया। मंगलवार को गांधी विद्या मंदिर के राजीव गांधी स्टेडियम में सुबह 9 बजे राजस्थान और उत्तराखंड के बीच महिला वर्ग का फाईनल मैच खेला गया। जिसमंे उत्तराखंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम को जीत के लिए 99 रन का लक्ष्य दिया।



जवाब में राजस्थान की टीम 18 रन से पिछड़ गई। उत्तराखंड की रश्मि ने तीन ऑवर में तीन रन देकर चार विकेट लिए। इसी प्रकार पुरुष वर्ग का फाईनल मैच सोम एकेडमी दिल्ली व मथुरा के बीच खेला गया। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार चौके-छक्कों के साथ 155 रन बनाए। जवाब में मथुरा की पूरी टीम 120 रनों पर सिमट गई।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: