Wednesday, Nov 18th, 2009, 7:27 am [IST]  

danik bhaskarरेडी-टू-इट की जिम्मेदारी 107 महिला समूहों को

भास्कर न्यूज

बिलासपुर. जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से गर्भवती, शिशुवती और कुपोषित तथा तीन से छ: वर्ष के बच्चों को पूरक पोषण आहार देने १क्७ महिला स्वसहायता समूहों को दायित्व सौंपा गया है।

रेडी-टू-इट योजना के तहत् गेहूं, सोयाबीन, चना, शक्कर, मूंगफली और सोयाबीन तेल का संयुक्त मिश्रण तैयार कर आंगनबाड़ी केन्द्रों के हितग्राहियों को दिया जाएगा। यह पोषण सामग्री तैयार करने कलेक्टर सोनमणि बोरा ने जिले के १क्७ महिला स्व सहायता समूहों को दायित्व सौंपा है।

पूरक पोषण आहार तैयार करने चयनित समूहों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें पिसाई के लिए पल्वलाइजर, आटा चक्की आदि मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी। जिन महिला समूहों के पास राशि उपलब्ध नहीं है, उन्हें उनकी पात्रता के अनुसार छत्तीसगढ़ महिला कोष से ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा।

३२९ महिला समूहों ने रेडी-टू-इट प्रारंभ करने में अपनी रुचि दिखाई थी, जिसमें से जिला स्तर की चयन समिति द्वारा १क्७ महिला समूहों की अनुशंसा कर कलेक्टर के पास अनुमोदन के लिए भेजा गया। महिला स्वसहायता समूहों को बिजली लगाने में कोई परेशानी न हो, इसे देखते हुए मुख्य अभियंता विद्युत मंडल तथा कार्यपालन अभियंताओं को आवेदन पर तत्काल विद्युत कनेक्शन जोड़ने हेतु निर्देश जारी किया है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: