Wednesday, Nov 18th, 2009, 6:20 am [IST]  

danik bhaskarझुंझुनूं में प्रवासी परिंदों का कलरवौ

Bhaskar News

झुंझुनूं. शेखावाटी में सर्दी की दस्तक के साथ ही प्रवासी पक्षियों का आना शुरू हो गया है। इस बार अब तक 21 नए प्रवासी मेहमानों की पहचान कर ली गई है। बीहड़ क्षेत्र से लगते एरिया में 14 पक्षी कुलों के 1308 सदस्य गिने जा चुके हैं।



सेठ मोतीलाल कॉलेज के पर्यावरण विभाग के सुनील दुबे, प्रमोद कुमार डागला, अशोक श्योराण, दारासिंह श्योराण, नेकीराम, श्रवण कुमार, रविंद्र व प्राणी शास्त्र विभाग के ओमप्रकाश शर्मा तथा डॉ. विनीता शर्मा ने इनकी गणना की। गणना में 21 नई प्रजातियां भी रिकॉर्ड की गईं, जिनमें 16 प्रवासी और पांच स्थानीय प्रजातियां थी।



यहां पहली बार चार नई प्रजातियों की बतखें भी देखी गईं, जिनमें नॉर्दर्न शॉवलर, कॉमन टील, कॉमन पोचार्ड तथा कॉम्बडक शामिल हैं। इनके अलावा स्रिटाइन वेगटेल, पाइड ऐवोसीट, ओलिव बैक्ड पिपिट, कॉमन स्टोनचैट, टाउनी पिपिट, ब्लू थ्रोट, डेजर्ट व्हीटीयर, यूरोपियन रॉलर, कॉमन चिफ चैफ, लेसर व्हाइट थ्रोट, बार्न स्वैलो तथा व्हाइट टेल्ड लेपविग भी यहां पहली बार प्रवास पर आए हैं। स्थानीय प्रजातियों में ब्लक हेडेड आइबिस, रेड रम्प्ड स्वैलो, शॉर्ट टोड स्नेक ईगल, पाइड बुशचैट तथा वुली नेक्ड स्टॉर्क हैं।



इस बार भी प्रवास पर आए



गडवाल, कॉमन कूट, कॉमन सैंडपाइपर, ग्रीन सैंडपाइपर, बुड सैंडपाइपर, व्हाइट वेगटेल, येलो वेगटेल, रोजी स्टार्लिग तथा कॉमन बजार्ड प्रजातियों का प्रवास इस बार भी बना रहा है। स्थानीय प्रजाति में सफेद गिद्ध, ब्लैक काइट, व्हाइट ब्रोउड वेगटेल, ब्लक आइबिस आदि भी बीहड़ में नजर आ रहे हैं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: