Wednesday, Nov 18th, 2009, 6:25 am [IST]  

danik bhaskarशव दफनाने के मामले में विवाद

Bhaskar News

फतेहपुर. नजमुद्दीन साहिब चिश्ती सुलेमानी दरगाह के पीछे बने कब्रिस्तान में एक युवक के शव दफनाने को लेकर मंगलवार को विवाद हो गया। पूर्व सज्जादानशीन की इजाजत पर करीब दस घंटे बाद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा राजीनामा करवाने पर शव सुपुर्द-ए-खाक हो सका।



मंगलवार को कस्बे के नजमी पुत्र मेईनुद्दीन की मौत हो गई। उसके परिजन शव को दरगाह के पीछे बने कब्रिस्तान में दफनाने पहुंचे तो सज्जादानशीन और मुतव्वली पीर गुलाम नसीन व उनके अनुयाइयों ने शव को वहां दफनाने पर आपत्ति जताई। विवाद बढ़ता देख एसडीएम महेन्द्र शर्मा, डीएसपी सज्जनसिंह, कोतवाल तेजपाल सिंह समेत प्रशासन एवं पुलिस अधिकारी, विधायक भंवरू खां आदि पहुंच गए। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की समझाइश के बाद पूर्व सज्जादानशीन पीर गुलाम नसीर की इजाजत पर पूर्व सज्जादानशीन की पत्नी के मजार के करीब दफनाया गया।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: