Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Wednesday, Nov 18th, 2009, 6:26 am [IST]  

danik bhaskarपट्टी-मक्खू रेलवे लिंक लाएगा पंजाब में क्रांति

संजय गर्ग

अमृतसर. अमृतसर का वाया फिरोजपुर होते हुए मुंबई तक रेलवे लिंक जुड़ने से जहां मुंबई तक का सफर 240 किलोमीटर कम हो जाएगा, वहीं माझा और मालवा के व्यापार के साथ पर्यटन में भी क्रांति आ जाएगी। ऐसा दावा मंगलवार को अमृतसर आई विदेश राज्यमंत्री परनीत कौर से मिले माझा के कारोबारियों ने किया। विधायक ओपी सोनी के निवास पर पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान अमृत लाल जैन ने उन्हें बताया कि अमृतसर के पट्टी और फिरोजपुर के मक्खू के बीच 25 किलोमीटर तक रेल पटरी बिछा दी जाए तो अमृतसर से फिरोजपुर होते हुए राजस्थान, गुजरात व महाराष्ट्र के बीच का सफर काफी कम हो जाएगा।



इसके लिए रेलवे मंत्रालय ने सर्वे करके ब्ल्यू प्रिंट भी तैयार कर लिया है। प्रधानमंत्री चाहें तो इस पर अमल जल्द शुरू हो सकता है। उन्होंने अटारी बार्डर से भारत, पाक और अफगानिस्तान के बीच कारोबार बढ़ाने के लिए बेहतर ढांचा उपलब्ध कराने की मांग की। यह दक्षिण एशिया और खाड़ी देशों के बीच कारोबार की दृष्टि से पुल का काम करेगा।



परनीत ने इस पर जल्द ही काम शुरू करवाने के लिए प्रधानमंत्री से बातचीत करने का आश्वासन दिया। परनीत ने विदेश नीति को मजबूत बताते हुए कहा कि पाक पहले आतंकवाद पर नकेल डाले, तभी भारत से सहयोग की उम्मीद रखे। भारत सभी पड़ोसी देशों से सुखद माहौल रखना चाहता है, लेकिन अपनी धरती पर आतंकवाद को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



डेरा बाबा नानक और करतारपुर के बीच रास्ता खुले, इसके लिए केंद्र सरकार गंभीर है। 19 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के अधिवेशन के दौरान पीएम से चर्चा होगी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कै. अमरिंदर सिंह पर लगे आरोप के बारे में टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: