राज्य में शिशु मृत्यु दर 6.3 फीसदी
भिलाई. जवाहरलाला नेहरू चिकित्सालय व अनुसंधान केंद्र में नवजात शिशु सप्ताह पर एक प्रदर्शनी रखी गई थी। प्रदर्शनी में जन्म के समय नवजात शिशु को पुनर्जीवन कैसे दिया जाए, बताया गया था। प्रदर्शनी का उद्घाटन पद्मश्री एटी दाबके उपकुलपति आयुष मेडिकल विश्वविद्यालय व निदेशक प्रभारी डा उमा चतुर्वेदी ने किया।
इस अवसर बताया गया कि छत्तीसगढ़ में नवजात शिशु मृत्यु दर प्रति हजार 63 है इनमें से दो तिहाई की मृत्यु जन्म के समय ही हो जाती है। कहा गया कि प्रसुति गृह में समय पर पुनर्जीवन मिले तो कई जिंदगी बचाई जा सकती है। प्रोफेसर दाबके ने कहा कि एलबीडब्लू नियोनेट्स को गर्म रखना जरूरी है।
इस मौके पर पोस्टर्स, प्रेरक स्लोगन्स व वर्किग माडल्स रखे गए थे। आयोजन में पीजी कालेज आफ नर्सिग,श्री शंकराचार्य कालेज आफ नर्सिग, मैत्री कालेज आफ नर्सिग भिलाई समेत अंजोरा,दुर्ग,रायपुर व धमतरी के नर्सिग कालेज के विद्यार्थी मौजूद थे।










