Wednesday, Nov 18th, 2009, 6:55 am [IST]  

danik bhaskarपांचवीं और आठवीं की परीक्षा 14 से

Bhaskar News

दुर्ग. प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक प्रमाण पत्र नियमित व समतुल्यता की परीक्षा जिले में14 दिसंबर से प्रारंभ होगी। इसके लिए सम सारिणी घोषित कर दी गई है। पांचवीं के परीक्षा का समय सुबह 10 से 12 बजे व आठवीं का समय दोपहर 1 से 4 बजे तक रहेगा।



जिला शिक्षा अधिकारी हेमंत उपाध्याय ने बताया कि परीक्षा की तैयारी के संबंध में सभी प्राचार्यो व विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। 20 नवंबर तक जमा करने कहा गया है। परीक्षा में समतुल्यता के प्रथम अवसर में बैठने वाले परीक्षार्थियों को छोड़कर शेष नियमित एवं समतुल्यता के द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ अवसर के परीक्षार्थी केवल उसी विषय में परीक्षा देंगे जिसमें वह अनुत्तीर्ण हुए हैं।परीक्षा विभाग के प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकु व सुखेंद्र देवांगन ने परीक्षा की तैयारी प्रारंभ कर दी है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: