Wednesday, Nov 18th, 2009, 7:04 am [IST]  

danik bhaskarसाल में 30 दिन की ग्रेच्युटी मिले

Bhaskar News

जबलपुर. आईएनडीडब्ल्यूएफ के महामंत्री एस. श्रीनिवासन ने कहा कि सुरक्षा संस्थानों से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को 15 दिन की बजाए साल में 30 दिन की ग्रेच्युटी का लाभ मिलना चाहिए।



श्री श्रीनिवासन आज जीसीएफ के पश्चिम द्वार पर आयोजित द्वारसभा को संबोधित कर रहे थे। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए श्री श्रीनिवासन ने कहा कि सुरक्षा संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा के लिए रक्षा मंत्रालय सहमत है।



उन्होंने ओटी के वर्तमान फामरूले का विरोध करते हुए कहा कि एचआरए, टीए और अन्य भत्तों का भुगतान नए वेतनमान से किया जाए। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मार्ट कार्ड की सुविधा प्रदान करने की मांग की गई है।



इस अवसर पर जेसीएम थ्री सदस्य विनोद तिवारी, सुभाषचंद्र नाहा, अरुण दुबे, जयमूर्ति मिश्रा, राजेन्द्र सिंह, एस नुरुल्लाह, एसके विश्वकर्मा, संजय सिंह, राकेश दुबे, सुरेश खरे एवं अजीत तरफदार आदि उपस्थित थे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: