Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Wednesday, Nov 18th, 2009, 7:07 am [IST]  

danik bhaskarनाश्ते में देरी, मैडम नाराज

Bhaskar Correspondent

hissarहांसी. केंद्रीय गरीबी उन्मूलन मंत्री कुमारी सैलजा ने मंगलवार को यहां प्रशासनिक अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। नाश्ते में देरी से नाराज होकर वे बिना नाश्ता किए यहां से निकल गईं।



हुआ यूं कि सैलजा ने दिल्ली से चलते वक्तनायब तहसीलदार हनुमान सिंह को संदेश भिजवाया था कि वे और उनके स्टाफ के सदस्य हांसी के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में नाश्ता करेंगे। शैलजा प्रात: 9 बजे विश्राम गृह पहुंचीं, परंतु उन्हें यहां नाश्ता नहीं मिला।



मैडम को रिसीव करने पहुंचे उनके पारिवारिक सदस्य जगन्नाथ ने बताया कि नायब तहसीलदार ने कहा कि ये टूरिज्म का रेस्ट हाउस नहीं है, जहां नाश्ता हर वक्त तैयार मिलता हो। इतना सुनते ही मैडम नाराज हो गईं और उन्होंने एसडीएम कैप्टन मनोज कुमार को मौके पर बुला लिया।



शैलजा के पूछने पर एसडीएम ने कहा कि उन्हें उनके पहुंचने की जानकारी थी, इसलिए वे खुद नाश्ता छोड़कर यहां पहुंचे हैं। मैडम ने किसी की नहीं सुनी और नाश्ता छोड़ कर यह कहते हुए निकल गईं कि वे इस बारे में उच्चधिकारियों से शिकायत करेंगी।



पुराने कांग्रेसी रहे नदारद



शैलजा के आगमन पर कांग्रेस प्रधान समेत शहर के पुराने कांग्रेसियों में से कोई भी नजर नहीं आया, लेकिन हाल ही में हजकां छोड़ कर कांग्रेस का दामन थामने वाले विधायक विनोद भयाना जरूर मैडम का खैरमकदम करने पहुंचे। शैलजा ने भी पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि भयाना की कांग्रेस में घर वापसी हुई है।



नाश्ते का पूरा प्रबंध था, बस टेबल पर नाश्ता लगाने में कुछ देरी हो गई। - कैप्टन मनोज कुमार, एसडीएम, हांसी

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: