Wednesday, Nov 18th, 2009, 7:09 am [IST]  

danik bhaskarविवि लायब्रेरी में हंगामा

Bhaskar News

जबलपुर. रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में सेन्टर लायब्रेरी की दुर्दशा को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने जम कर हंगामा किया और ग्रंथालय में रखी पुरानी पुस्तकों को फेंक दिया इसी दौरान कुर्सियां भी फेंकी। कार्यकर्ता इसलिए आक्रोशित थे, क्योंकि लायब्रेरी में पर्याप्त पुस्तकें नहीं थीं।



नई किताबों की खरीदी नहीं हो रही। उनका यह आरोप था कि व्यवस्थाओं की कई बार मांग की गई, लेकिन समस्याएं ज्यांे की त्यों हैं। इसी तरह अन्य मांगों पर भी विवि प्रशासन द्वारा कोई कार्य नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि विवि मंे व्याप्त भ्रष्टाचार से भी छात्र परेशान है। इस अवसर पर रामानुज पटेल, आशीष दीक्षित, आनन्द चक्रवती, आनन्द यादव, वरुण त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।



असंतोष को लेकर प्रदर्शन
छात्र एमसीए के परिणाम के संबंध में बातचीत करने के लिए आए थे। उन्होंने ग्रंथालय में जाकर प्रदर्शन किया। मांगों पर विचार चल रहा है।
-डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव, कुलपति



एक कार्यकर्ता एक पदाधिकारी को बाहर निकाला
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् में इस समय बवाल की स्थिति मच गई है, वजह यह है कि गत दिवस विट्स कॉलेज में एक छात्र के साथ कथित मारपीट के मामले में विद्यार्थी परिषद् के दो सदस्यों ने उसका पक्ष लेते हुए कॉलेज परिसर में हंगामा मचाया तथा उसे लेकर थाने पहुंचे। इस पर महानगर मंत्री अंजली पटेल ने दोनों सदस्यों को परिषद् से कार्यमुक्त कर दिया है।



उधर परिषद् के राजेन्द्र तथा अन्य छात्र योगेश विलोंहा और अजीत गौतम ने छात्र के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है तथा कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। टीआई बरेला का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायतों पर जांच चल रही है।



जांच के बाद ही कुछ पता चल सकेगा। वहीं इस घटना के बाद से ही छात्र आक्रोषित हैं। उनका कहना है कि कॉलेज परिसर में हुई घटना में किसी भी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: