Wednesday, Nov 18th, 2009, 7:11 am [IST]  

danik bhaskarमकान खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी

Bhaskar News

जबलपुर. रांझी थानान्तर्गत ग्राम मड़ई निवासी कमला देवी सोनी नामक वृद्धा ने उनके साथ मकान खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।



थाना प्रभारी को सौंपी गई हस्ताक्षरित शिकायत में कहा गया है कि जीसीएफ फैक्टरी में साधारण कर्मचारी के रूप में पदस्थ रही कमला के पति श्याम सुंदर सोनी ने सेवानिवृत्ति के बाद अपनी उम्र भर की जमा पूंजी से मड़ई स्थित भरत कॉलोनी में कॉलोनाइजर से खसरा नंबर 133/1 प्लाट नंबर 16 के 800 वर्गफुट पर निर्मित मकान 1 लाख 95 हजार रुपए में सौदा तय कर रजिस्ट्री कराते हुए पजेशन लिया।



वृद्धा का आरोप है कि कॉलोनाइजर द्वारा मकान का नक्शा काफी जद्दोजहद के बाद भी नहीं दिया गया। नक्शा न देने पर जब पीड़ित पक्ष ने अपने स्तर पर पता लगाया तो पता चला कि जिस मकान का उन्होने कब्जा लिया है वह खसरा नंबर 130 के भाग पर बना हुआ है और यह हिस्सा सीलिंग की भूमि में आता है।



वृद्ध दंपत्ति ने जब यह बात कॉलोनाइजर से बताई तो उसने स्वीकार किया कि उसने उनके साथ धोखाधड़ी की है। शपथ पत्र में धोखाधड़ी स्वीकार करने के साथ ही कॉलोनाइजर द्वारा उन्हें रजिस्ट्री शुल्क के 10 हजार रुपयों सहित वृद्ध दंपत्ति से ली गई 1 लाख 95 हजार रुपए की राशि 12 अगस्त 2009 तक देना का झूठा आश्वासन दिया गया और वह न सिर्फ दंपत्ति को परेशान कर रहा है बल्कि उनके खिलाफ कथित तौर पर झूठे मामले भी दर्ज कराये जा रहे हैं। पीड़ित वृद्ध दंपत्ति की शिकायत पर रांझी थाना पुलिस ने प्रकरण विवेचना में लिया है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: