Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Wednesday, Nov 18th, 2009, 7:14 am [IST]  

danik bhaskarकहां गए 70 हजार रुपए

Bhaskar Correspondent

थर्मल. शोदापुर निवासी विकास की हत्या का कारण रुपया हो सकता है। यह रुपया उसने टैंपो लेने के लिए अपने एक साथी को दिए थे। परिजनों ने इस बारे में पुलिस के समक्ष भी किया था, मगर कहीं भी कार्रवाई में इसका उल्लेख तक नहीं है।



घटना वाले दिन विकास घर से सुबह टैंपो लाने की बात कहकर निकला था। विकास की माता कुसुम, पिता आनंद व भाई सोनू ने बताया कि जिस रात विकास का कत्ल हुआ उस दिन सुबह वह यह कहकर गया था कि उसने टैंपो देख लिया है। वह आज ही सफीदों से टैंपो लेकर आएगा।



यही कारण रहा कि रात को घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन नहीं की। परिजनों के अनुसार रुपयों की बात पुलिस को उन्होंने बताई थी कि विकास के पास 70 हजार रुपए थे, जो कि किसी से ब्याज पर टैंपो लाने के लिए लिए थे। परिजनों के अनुसार उस दिन गांव के अड्डे पर विकास के साथ कई अन्य टैंपो ड्राइवर थे।



जिन्होंने उसके साथ शराब पी थी। अगर पुलिस उनसे पूछताछ करती तो मामला हल हो जाता, वहीं वह युवक भी गांव से गायब है, जो यह कह रहा था कि वह हत्यारों को जानता है। उसके परिजनों ने भी उसकी गुमशुदा की शिकायत पुलिस को नहीं की है। न ही पुलिस ने अपनी तरफ से उसे खोजा।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: