उपपंजीयक पर रकम मांगने का आरोप शपथ देकर लगाया
तमनार. उप पंजीयक सहाकारी संस्थाएं द्वारा रकबा से अधिक मात्रा में धान खरीदी जांच के नाम पर तमनार टीएस एसके अंशकालिक प्रबंधक से 50 हजार रुपए की मांग करने और 25 हजार रुपए अग्रिम लेने के बाद भी अवैधानिक रूप से सेवा समाप्ति के आदेश जारी करने की उच्च स्तरीय जांच की मांग प्रबंधक ने शपथ पत्र के माध्यम से कलेक्टर और खाद्य सचिव से की है।
तमनार टीएसएसके अंशकालिक प्रबंधक नीलाद्री पटनायक ने कलेक्टर को शपथ पत्र देकर उपपंजीयक सहकारी संस्था द्वारा रकबा से अधिक धान खरीदी जांच करने के समय दबाव डालकर 50 हजार रुपए मांगे जाने का आरोप लगाते हुए कहा गया है कि धान खरीदी संबंधी की गई शिकायत की जांच कलेक्टर ने उपपंजीयक सहकारी संस्थाएं को दी थी।
जिस पर उपपंजीयक ने सहकारिता निरीक्षक घनश्याम गुप्ता एवं चंदन पटेल द्वारा शिकायत की जांच खम्हरिया व सराईटोला टीएसएस की जांच की गई। जिसमें तमनार टीएसएस में रकबा से अधिक और स्वयं प्रबंधक द्वारा अपने नाम से धान खरीदी किए जाने के आरोप जांच अधिकारी द्वारा लगाए गए थे।
जिस पर उपपंजीयक सहकारी संस्था द्वारा अपने कार्यालय में बुलाकर प्रबंधक को मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं करने की बात कहते हुए 50 हजार रुपए की मांग किए जाने का गंभर आरोप अपने शपथ पत्र में लगाया है। शपथ पत्र में आगे कहा गया है कि नीलद्री पटनायक द्वारा उपपंजीयक तिर्की को 25 हजार रुपए अग्रीम उनके कार्यालय में दिया गया और बाकी 25 हजार रुपए को अपने घर को गिरवी रख कर एक महीने के अंदर देने को कहा गया था और जांच अधिकारी घनश्याम गुप्ता व चंदन पटेल को अलग से दस-दस हजार रुपए दिया गया था
जबकि नीलाद्री पटनायक ने रकबा से अधिक धान खरीदी करने की जांच करने आए अधिकारियों के समक्ष रेगहा और अधिया में लेकर धान अपने नाम से खरीदी करने के बयान भी संबंधित कृषकों से दिलवाए गए थे, इस तरह उपपंजीयक सहकारी संस्था द्वारा निर्मल तिर्की द्वारा अवैधानिक रूप से 25 हजार रुपए लेने के बाद भी सेवा समाप्ति के आदेश देने की जांच की मांग करते हुए दोषी अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई करने का निवेदन किया है।










