Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Wednesday, Nov 18th, 2009, 7:19 am [IST]  

danik bhaskarमंत्री ने निलंबित किए दो तहसीलदार

Bhaskar Correspondent

पानीपत. काम के प्रति लापरवाही और मंत्री के दौरे के समय अनुपस्थित रहने पर प्रदेश सरकार ने पानीपत के तहसीलदार सुभाष चंद और नायब तहसीलदार सुरेश कुमार को तुरंत प्रभाव से निलबिंत कर दिया गया। ध्यान रहे कि सोमवार को राजस्व मंत्री शिवचरण कुमार शर्मा ने तहसील का औचक निरीक्षण किया था।



निरीक्षण के दौरान दोनों तहसीलदार अनुपस्थित मिले थे। उसके बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया। निलंबन के बाद सुभाष चंद का हेडक्वार्टर उपायुक्त करनाल और सुरेश का हेडक्वार्टर अंबाला उपायुक्त के अंतर्गत रहेगा।



खाली हो गई तहसील, अधिकारी सकते में



तहसीलदार और नायब तहसीलदार का अचानक निलंबन शहर में चर्चा का विषय तो बन गया है, तहसील भी फिलहाल अधिकारीविहीन हो गई है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही तहसील में दूसरे अधिकारियों को नहीं भेजा गया तो उनके कई जरूरी काम अटक जाएंगे।



निलंबन के बाद कई अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी सकते में आ गए हैं। कुछ अधिकारियों से जब इस बारे में बात की गई तो सभी चुप्पी साध गए। कहने लगे उन्हें भी कहीं से पता चला है। तहसील के आला अफसरों के निलंबन से जिलेभर के सरकारी विभागों में बैठे अधिकारियों में हलचल शुरू हो गई है। कई तो ये सोच रहे हैं कहीं उन पर भी गाज न गिर जाए।



अधिकारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं



दैनिक भास्कर से विशेष बातचीत में राजस्व मंत्री शिवरचरण शर्मा ने बताया कि सोमवार को दोनों तहसीलदार कार्यालय से गायब थे, जबकि लोगों की काफी भीड़ जमा थी। करीब पचास लड़के डोमीसाइल बनवाने के लिए खड़े थे। परेशान बच्चों ने बताया कि उनके डोमीसाइल को जमा हुए दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन उनके डोमीसाइल नहीं बने।



एक परिवार रजिस्ट्री के लिए पिछले डेढ़ साल से चक्कर लगा रहा था। लोगों के कई काम रुके हुए थे, लेकिन दोनों अधिकारी कार्यालय से गायब मिले। इस वजह से दोनों को सस्पैंड किया गया है। उन्होंने बताया कि काम में किसी भी अधिकारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: