हमारे सपनों में कोटा की तस्वीर
कोटा. मॉडल सिटी बनाने के लिए कोटा को जरूरत है एक विजन प्लान की। ‘भास्कर’ ने तैयार किया है नई सिटी गवर्नमेंट के लिए 2014 तक का विजन प्लान। 25 सालों में शहर की शक्ल-सूरत तो बदली किंतु आम जनता के दुख-दर्द दूर नहीं हो पाए। करोड़ों रुपए खर्च होने के बाद भी नॉलेज सिटी अभी अंतिम पायदान पर खड़ी नजर आती है। अब हमें लिखनी होगी विकास की नई इबारत।
विजन प्लान 2014 तैयार
दैनिक भास्कर की पहल पर प्रोसीड बिजनेस स्कूल के एमबीए छात्रों ने मिलकर कोटा का विजन प्लान 2014 तैयार किया है। ४क् मैनेजमेंट छात्रों की टीम ने शहर के कई वार्डो में घूमकर समस्याओं को करीब से जाना। 55 पृष्ठों के इस प्लान के लिए छात्रों ने समस्या प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे किया और वहां की तस्वीरें खींच कर मेयर को शहर की हकीकत से रूबरू कराने की कोशिश की है। इस मिशन में फील्ड की प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करके विशेषज्ञों से चर्चा की गई और समाधान के विकल्प भी सुझाए हैं। जनसुझावों को शामिल करके इसे नई मेयर को सौंपा जाएगा, जिससे समस्याओं का हल और सही दिशा में नियोजित विकास हो सके।










