आदिवासी युवक की हत्या
आबूरोड. सदर थाना क्षेत्र के नागपुरा गांव में प्राणघातक हमले में आदिवासी युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार नागपुरा निवासी अम्बा पुत्र सवाराम गरासिया रविवार शाम को साथियों के साथ लौट रहा था। क्यारिया के समीप कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में अम्बा को गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजन उसे उपचार के लिए मेहसाणा ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। युवक की मृत्यु का समाचार मिलते ही क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया। युवक की मौत को लेकर पुलिस भी सतर्क हो गई। परिजनों ने रोष जताते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार करवा दिया गया।










