जमीन विवाद में भाई की बेरहमी से हत्या
रतलाम. जमीन विवाद के चलते एक भाई ने दूसरे भाई पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद घायल को परिजन घर लेकर आए और रातभर सिर से खून रिसने से युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रावटी पुलिस थाना अतंर्गत ग्राम बड़िया निवासी मानसिंह पिता जालू (35) अपने खेत पर था तभी उसका छोटे भाई प्रकाश से विवाद हो गया। प्रकाश ने मानसिंह के सिर पर लट्ठ से हमला कर फरार हो गया। घटना के बाद मानसिंह बेहोशी की हालत में खेत पर पड़ा रहा और परिजन को जब सूचना मिली तो मानसिंह के दूसरे भाई कालू ने खेत पर पहुंच बेहोश मानसिंह को घर लेकर आया।
सिर में गंभीर चोट लगने व खून का ज्यादा रिसाव होने पर मानसिंह ने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंच एफएसएल अधिकारी डॉ. आलोक माथुर व थाना प्रभारी के.के. नरवरे ने जांच शुरू की व ग्रामीण व परिजन की पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।










